2 मार्च को परिणय सूत्र में बंधे दिल्ली के मयूर विहार निवासी प्रग्नेश कुमार हनीमून के लिए इटली जाने वाले थे। दिसंबर 2019 में ही उन्होंने पहाड़गंज स्थित टूर एंड ट्रेवल्स के जरिए टिकट व बुकिंग आदि कर ली थीं, लेकिन इटली में कोरोनावायरस बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो गईं।
करोलबाग स्थित ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक विनोद मेहता बताते हैं कि एक से डेढ़ महीने में शादी का सीजन काफी अच्छा रहा। इससे देखते हुए उम्मीद थी कि व्यवसाय भी अच्छा रहेगा। क्योंकि, ज्यादातर नवविवाहित जोड़े हनीमून के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं। तीन से चार महीने पहले बुकिंग भी शुरू हो जाती हैं।
इस बार उनके यहां करीब 60 बुकिंग बीते तीन दिन में निरस्त हुई हैं, जिनमें से 35 हनीमून टूर थे। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में अब तक करीब 200 हनीमून टूर निरस्त हो चुके हैं। उनका कहना है कि भारत में भले ही अब कोरोना मरीज सामने आए हैं, लेकिन विदेशों में ये सब जनवरी से ही चल रहा है। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।