फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पत्रकार की गिरफ्तारी पर एडिटर्स गिल्ड ने जताया विरोध, रिहाई की मांग की

Mon, 21 Mar 2022 02:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गौरव बंसल की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा है कि प्रशासन द्वारा उनके साथ उचित व्यवहार किया जाना चाहिए। यह विचारों की अभिव्यक्ति का मामला है और इस तरह की प्रताड़ना से पत्रकारों को अपने कार्य को करने में अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ता है जो लोकतंत्र की दृष्टि से उचित नहीं है...
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पत्रकार गौरव बंसल की गिरफ्तारी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कड़ा विरोध जताया है। गिल्ड ने कहा है कि गौरव बंसल की गिरफ्तारी केवल इस कारण की गई है क्योंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई चुनावी अनियमितताओं का खुलासा किया था। कथित तौर पर उन पर गैर-जरूरी धाराएं लगाने का काम किया गया है, साथ ही हिरासत के दौरान उन पर कठोर कार्रवाई किये जाने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन


एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गौरव बंसल की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए कहा है कि प्रशासन द्वारा उनके साथ उचित व्यवहार किया जाना चाहिए। यह विचारों की अभिव्यक्ति का मामला है और इस तरह की प्रताड़ना से पत्रकारों को अपने कार्य को करने में अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ता है जो लोकतंत्र की दृष्टि से उचित नहीं है। गिल्ड ने पत्रकारों के अधिकारों को सुनिश्चित किये जाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें