प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, एक टीम ने कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केवाई नांजेगौड़ा और उनसे जुड़ी कुछ इकाइयों के परिसरों पर सोमवार सुबह छापेमारी की।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि ईडी 61 वर्षीय विधायक के मलूर और कोलार जिलों में स्थित परिसरों और उनसे जुड़ी कुछ इकाइयों की तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है, स्थानीय पुलिस की कुछ प्राथमिकियों के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज किया है।