फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर गरमाया माहौल, मालदीव के उच्चायुक्त पहुंचे विदेश मंत्रालय

Mon, 08 Jan 2024 11:17 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद पर मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहिब को दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने तलब किया है। 
विज्ञापन
Ibrahim Shaheeb - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर मामला तेजी से गरमाता जा रहा है। इस मामले को लेकर आज दिल्ली के साउथ ब्लॉक में स्थित भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहिब को तलब किया है।
विज्ञापन


इस मामले में रविवार को मालदीव सरकार ने तीन डिप्टी मंत्रियों को निलंबित कर दिया। ये तीनों ही मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। इस मामले में मालदीव सरकार ने युवा मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को निलंबित किया गया है।

भारतीय उच्चायुक्त ने मालदीव में उठाया मुद्दा
नई दिल्ली में एक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि माले में भारतीय उच्चायुक्त ने रविवार को मालदीव के विदेश मंत्रालय के सामने इस मुद्दे को उठाया था। मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणियों की भारत में काफी आलोचना हुई है। वहीं कई मशहूर हस्तियों ने लोगों से मालदीव जाने के बजाय घरेलू पर्यटन स्थानों पर जाने का आग्रह किया है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में यह भी बताया गया कि इस मामले के कारण कई लोगों ने मालदीव की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।
विज्ञापन




क्या था मामला
दरअसल, दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थीं। 

हालांकि, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहीद समेत मालदीव के कई अन्य नेताओं ने निंदा की है। विदेश मंत्री मूसा जमीर ने इस हरकत को अस्वीकार्य बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें