फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के तीन परिसरों पर छापा, ईडी ने की कार्रवाई

Mon, 30 Aug 2021 08:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ धन शोधन से संबंधित मामले में सोमवार को राज्य में तीन स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
अनिल देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाइयों का दौर जारी है। एजेंसी देशमुख के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में राज्य में तीन स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार ईडी यह कार्रवाई इस मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब के नजरिए के संबंध में कर रही है।

विज्ञापन

 
उधर, एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि ईडी, सत्ताधारी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं को निशाना बनाती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्रवाई की मांग करती है और ईडी इसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को नोटिस भेज कर और छापेमारी करके आदेश का पालन करती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें