फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग की जांच के दायरे में 200 शैल कंपनियां, बेनामी संपत्ति

Mon, 19 Feb 2018 05:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों में घोटालेबाजों की पहली पसंद हीरा रहा है। इसे देखते हुए सेबी ने हीरा कारोबारियों और घोटालेबाजों के गठजोड़ को खंगालना शुरू कर दिया है। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंध रखने वाली रजिस्टर्ड कंपनियों और डायरेक्टरों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


हीरा कारोबारियों और घोटालेबाजों के गठजोड़ पर नजर  

200 शैल कंपनियां, बेनामी संपत्ति जांच के दायरे में


प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की जांच के दायरे में 200 शैल कंपनियां और बेनामी संपत्ति हैं। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कम से कम दो दर्जन अचल संपत्तियों की कुर्की करने जा रही है। 

पीएनबी की ब्रैडी रोड शाखा पर सीबीआई का कब्जा, सघन तलाशी

सीबीआई ने रविवार को मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी रोड शाखा के पूरे कैंपस को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान जांच अधिकारियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों का कहना है कि तलाशी अभियान सोमवार सुबह तक चलेगा। एजेंसी जनरल मैनेजरों समेत पांच और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। इस तरह पूछताछ किए जाने वाले वालों की संख्या 11 हो गई है। 11400 करोड़ के घोटाले की शुरुआत इसी शाखा से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें