फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi excise scam: शराब घोटाले मामले में ईडी ने कोर्ट में दाखिल किया पूरक आरोप पत्र, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं

Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने ताजा चार्जशीट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं लिया, अभी वह इस समय शराब घोटाने मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई और अमनदीप सिंह ढल के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल के समक्ष इस मामले में तीसरा पूरक आरोपपत्र शुक्रवार को विचार के लिए आने की संभावना है।

विज्ञापन


ईडी ने ताजा चार्जशीट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं लिया, अभी वह इस समय इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ जांच चल रही है और बाद में उन पर अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

नवीनतम चार्जशीट के अनुसार, ईडी ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद के व्यवसायी पिल्लई भारत राष्ट्र समिति एमएलसी के कविता के करीबी सहयोगी थे और उन्हें मामले में अन्य आरोपियों के साथ मामले का सामना करना होगा।
विज्ञापन


व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक थे, जो विभिन्न प्रकार के शराब ब्रांडों और संबंधित पेय पदार्थों का एक प्रमुख आयातक और वितरक था। वहीं सिसोदिया की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को अदालत अपना आदेश सुना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें