फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को डासना जेल भेजने की मांग, मीठा खाने की बात सामने आने पर गरमाई राजनीति

Thu, 18 Apr 2024 08:20 PM IST
मिथिलेश नौटियाल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल पर जेल में जान-बूझकर मीठा खाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मांग की है कि केजरीवाल को डासना जेल भेजा जाए। 

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल जेल में मीठा खाना खा रहे हैं, जिससे उनका शुगर लेवल ज्यादा हो और उन्हें जमानत मिल सके। प्रवर्तन निदेशालय के इन आरोपों के बाद भाजपा नेता मनोज तिवारी ने मांग की है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से बाहर डासना जेल में भेज दिया जाए। इससे वे अपने स्वास्थ्य के लिए गलत भोजन नहीं खा सकेंगे और इसका अनुचित लाभ नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन


भाजपा नेता मनोज तिवारी ने लगाया आरोप
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक अपराधी की भांति सोचते हैं और उसी के अनुसार कार्य करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे गलत भोजन लेकर अपना स्वास्थ्य खराब कर उसके आधार पर अदालत से छूट लेना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की जेल अरविंद केजरीवाल सरकार के ही अधीन आती है, इसका गलत लाभ उठाते हुए वे गलत भोजन खा रहे हैं। इसे रोकने के लिए उन्हें दिल्ली से बाहर डासना जेल में डाल दिया जाना चाहिए। 

आम आदमी पार्टी ने लगाया था यह आरोप
इसके पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल का जेल के अंदर वजन बढ़ रहा है। इसे देखते हए आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के लिए रियायत देते हुए जमानत देने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें