फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: विधानसभा की तीन सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव, भवानीपुर से ममता का लड़ना तय

Sat, 04 Sep 2021 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल में उपचुनाव में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल खड़े किए थे। ममता ने कहा था कि बंगाल में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं, ऐसे में चुनाव कराने का यह बेहतर समय है। बता दें कि ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार चुकी हैं, उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए 6 महीने के भीतर चुनाव जीतना जरूरी है। ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों में उपचुनाव कराने की तारीखों का एलान कर दिया है। बंगाल में होने वाले उपचुनाव में भवानीपुर सीट भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव लड़ना चाहती हैं। चुनाव के नतीजे 3 अक्टूबर को आएंगे। ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं, लेकिन ममता बनर्जी नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के हाथों चुनाव हार गई थीं। संविधान के मुताबिक, ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने के लिए 6 महीने के भीतर चुनाव जीतना जरूरी है, अगर वह चुनाव नहीं जीत पायी तो उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। ममता बनर्जी के लिए तृणमूल विधायक  शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने यह सीट छोड़ दी है। 13 सितंबर को नामांकन करने की आखिरी तारीख है। इससे पहले ही ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से नामांकन करेंगी। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बंगाल में उपचुनाव में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल खड़े किए थे। साथ ही तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर जल्द से जल्द चुनाव कराने की अपील की थी। ममता ने कहा था कि बंगाल में जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं वहां पर कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है।

ममता बनर्जी ने खड़े किए थे सवाल
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा था कि बंगाल में कोविड-19 संक्रमण दर घटकर 1.5 फीसदी रह गई है और यह स्थिति उपचुनाव के लिए अनुकूल है। ममता के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया था। भाजपा ने कहा था कि बनर्जी उपचुनाव कराने की तैयारी में इसलिए हैं क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए चुनाव जीतना अनिवार्य है।  भाजपा के बयान पर ममता बनर्जी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा था कि भाजपा उपचुनाव की मांग इसलिए नहीं कर रही क्योंकि उसे पता है कि वह एक भी सीट नहीं जीत सकती। 
विज्ञापन


टीएमसी ने किया उपचुनाव के फैसले का स्वागत
राज्य में 30 सितंबर को उपचुनाव कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग ने तीन सीटों पर चुनाव कराने का निर्णय लेकर अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया है। हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। हम अन्य सीटों पर भी जल्दी चुनाव का आग्रह करेंगे। 



मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला, अधीर रंजन ने ममता को लिखा पत्र
उधर, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमले का विरोध किया। उन्होंने हमलावर टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं होती हैं तो सीएम पद की साख को धक्का लगता है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें