फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: गुजरात के गिर सोमनाथ में दो बार कांपी धरती, चार से कम तीव्रता के भूकंप के झटके किए गए महसूस

Wed, 08 May 2024 04:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात में तलाला के पास भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता चार से कम माप गई। जानकारी के मुताबिक, गिर सोमनाथ जिले के तलाला में बुधवार दोपहर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके तुरंत बाद ही 3.4 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका आया। 

विज्ञापन


भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तीन बजकर 14 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में तलाला से करीब 13 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। तीन बजकर 18 मिनट पर भी फिर 3.4 तीव्रता का भूकंप का झटका आया, जिसका केंद्र तलाला से करीब 12 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गुजरात में 26 जनवरी, 2001 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र कच्छ था। यह पिछली दो सदियों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा एवं दूसरा सबसे विध्वंसक भूकंप था। उसमें जिले में बड़ी संख्या में शहर-गांव तबाह हो गये थे। इस दौरान 13800 लोगों की जान चली गई थी और 1.67 लाख लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें