फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake Today: गुजरात के कच्छ जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 रही

Wed, 30 Dec 2020 01:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज (अहमदाबाद)
विज्ञापन
गुजरात में भूकंप - फोटो : iStock
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर के ‘इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च’ ने एक बयान में कहा कि सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर 4.3 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र कच्छ के खावडा गांव से 26 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था।

विज्ञापन



कच्छ पश्चिमी संभाग के पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, उत्तरी कच्छ के रेगिस्तानी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहां की आबादी बेहद कम है। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। संस्थान ने बयान में कहा कि इससे पहले कच्छ के भचाऊ के पास देर रात दो बजकर 29 मिनट पर 2.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें