फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीच सड़क पर विदेशी व्लॉगर से हाथापाई, चोर बाजार का वीडियो बनाने से नाराज हुआ दुकानदार

Mon, 12 Jun 2023 01:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बेंगलुरु के चोर बाजार की है और विदेशी व्लॉगर के साथ बदतमीजी करने वाला चोर बाजार का कोई दुकानदार है। 
विज्ञापन
घटना के वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड के एक व्लॉगर के साथ बेंगलुरु में हाथापाई की घटना हुई है। विदेशी ब्लॉगर द्वारा शूट किए गए वीडियो में यह पूरी घटना कैद हो गई है। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेंगलुरु के वेस्ट डिवीजन के डीसीपी लक्ष्मण बी निमबारगी ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नीदरलैंड के व्लॉगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर पेड्रो मोता इन दिनों भारत के दौरे पर आए हुए हैं और फिलहाल बेंगलुरु में हैं। मोता बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क पर अपने चैनल के लिए वीडियो शूट कर रहे थे, इसी दौरान एक दुकानदार ने वीडियो शूट करने के विरोध में पेड्रो मोता के साथ बदतमीजी की और उनका हाथ पकड़कर हाथापाई की कोशिश की। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बेंगलुरु के चोर बाजार की है और विदेशी व्लॉगर के साथ बदतमीजी करने वाला चोर बाजार का कोई दुकानदार है। पेड्रो ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद यूजर्स दुकानदार की आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो में व्लॉगर ने घटना को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया।   
विज्ञापन

 

पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवाब हयात शरीफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कर्नाटक पुलिस एक्ट की धारा 92 के तहत मामला दर्ज किया है। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने घटना को लेकर बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि 'इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी विदेशी पर्यटक के साथ गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें