फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में तीन युवतियों के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Apr 2018 07:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बीते दो दिनों के दौरान गैंगरेप की तीन अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी अभियुक्त अब तक फरार हैं। पहली घटना पूर्व बर्दवान जिले की है। वहां रविवार को मेला घूमने गई एक आदिवासी युवती के साथ चार युवकों ने बलात्कार किया। 

विज्ञापन


दूसरी घटना में उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में तीन युवकों ने 16 साल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसी दिन एक अन्य घटना में नियामतपुर इलाके में पांच साल की एक बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पूर्व बर्दवान जिले में एक आदिवासी युवती रविवार को बांग्ला नववर्ष के मौके पर घरवालों व रिश्तेदारों के साथ एक मेला घूमने गई थी। दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा भीड़ के चलते परिजनों से बिछड़ गई। 
विज्ञापन


उसी समय चार युवकों ने उसे उसके रिश्तेदार के घर पहुंचाने का भरोसा दिया। लेकिन चारो युवकों ने युवती को घोषपाडा॑ के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।

अलीपुरदुआर जिले के एक अन्य घटना में 16 साल की एक युवती अपने प्रेमी के साथ पार्क में बैठी थी। उसी समय तीन युवकों ने उन दोनों को घेर लिया और धमकाने लगे। उन युवकों ने कहा कि प्रेम करने की सजा के तौर पर उनको तीन विकल्पों में किसी एक को चुनना होगा। 

पहला विकल्प एक हजार रुपये का जुर्माना, वे दोनों शादी कर लें या फिर युवती को उनके साथ शराब पीनी होगी। लेकिन युवती ने जब इससे इंकार कर दिया तो तीनों युवकों ने उसके प्रेमी के सामने ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने एक गैर-सरकारी संगठन की सहायता से पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन तीनों अभियुक्त फिलहाल फरार हैं।

वहीं, सोमवार को एक अन्य घटना में पुलिस ने नियामतपुर में पांच साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में 12 व 14 साल के दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें