फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forcate Today: दिल्ली समेत कई राज्यों में मुसीबत, बंगाल की खाड़ी की नम हवाओं और बर्फबारी की मार

Thu, 27 Jan 2022 08:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उधर पहाड़ों पर बर्फबारी ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे, इसलिए कड़क धूप नहीं निकलने से ठंडक कायम रहेगी। ऐसे में राज्यों में मौसम का हाल जानना जरूरी है कि कब तक ठिठुरन का सिलसिला जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
दिल्ली में ठंड से ठिठुरते लोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड का दौर अगले दो दिन जारी रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण समूचे उत्तर, पूर्वी व पश्चिम भारत में  कड़ाके की ठंड जारी है। 

विज्ञापन


उधर पहाड़ों पर बर्फबारी ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे, इसलिए कड़क धूप नहीं निकलने से ठंडक कायम रहेगी। ऐसे में राज्यों में मौसम का हाल जानना जरूरी है कि कब तक ठिठुरन का सिलसिला जारी रहेगा।
राजधानी दिल्ली:  मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बुधवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सर्द बना रहा। हालांकि ठंड बीते दिन की तुलना में कुछ कम रही। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है। 
विज्ञापन

राजस्थान: राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलते नहीं दिख रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू, लेह और श्रीनगर में ठंड ने कहर मचा रखा है। यहां पारा अगले कुछ दिनों तक शून्य से नीचे जाएगा।
हिमाचल: बर्फबारी के कारण मुसीबतें और बढ़ गई। शिमला, कुल्लू समेत अन्य इलाकों में पानी व यातायात सेवाएं बाधित हो गई हैं। अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। 
उत्तराखंड: कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमेगा। राज्य के अधिकतर शहरों में लोग आज धूप का आनंद ले सकेंगे। 
उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार: राज्य में अगले कुछ दिनों में शीत लहर कहर मचाती रहेगी। लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बिहार: अगले दो-तीन दिनों में ठंड बढ़ सकती है। पारा तीन से पांच डिग्री तक लुढ़क सकता है। राज्य के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज गिर सकता है।
झारखंड: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते झारखंड के कई हिस्सों में ठंड बरपा रही है। झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें