फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में बस चालक से स्टीयरिंग छीनने लगा शराबी, अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 02 Sep 2024 01:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान नुपुरा मनियार के तौर पर की गई है। कुछ घायलों का अभी तक अस्पताल में इलाज जारी है। शराबी आरोपी दत्ता शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मुंबई के लालबाग इलाके में एक अनियंत्रित बीईएसटी की बस की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला घायल हो गई थी, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।बस में एक शराबी व्यक्ति द्वारा स्टीयरिंग छीनने की कोशिश में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस ने पैदल यात्रियों, कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बृहंमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) उपक्रम मुंबई नागरिक निकाय बीएमसी की परवहन शाखा है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान नुपुरा मनियार के तौर पर की गई है। कुछ घायलों का अभी तक अस्पताल में इलाज जारी है। शराबी आरोपी दत्ता शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें