फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Smuggling: डीआरआई ने जब्त किया 19 करोड़ रुपये का सोना, बांग्लादेश से हो रही थी तस्करी

Sun, 15 Oct 2023 04:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीआरआई ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश से भारत में सोना लाकर इसे मुंबई, नागपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भेज रहे थे। 
विज्ञापन
डीआरआई द्वारा जब्त सोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस) ने वाराणसी, नागपुर और मुंबई से कुल 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। डीआरआई द्वारा जब्त कुल सोना करीब 31.7 किलो है और इसकी कीमत करीब 19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश से भारत में सोना लाकर इसे मुंबई, नागपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भेज रहे थे। 
विज्ञापन


डीआरआई ने चलाया समन्वित अभियान
डीआरआई ने एक समन्वित अभियान चलाकर वाराणसी, नागपुर और मुंबई से विदेशी मूल के लोगों को पकड़ा। आरोपी रेल और सड़क मार्ग से सोने की तस्करी कर रहे थे। नागपुर की टीम ने आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। डीआरआई ने आरोपियों के पास से 8.5 किलो सोना पकड़ा। पकड़े गए चार आरोपियों के पास से विदेश में बना सोना बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में पता चला। जिसके बाद डीआरआई की टीम ने वाराणसी से दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया। डीआरआई ने तीन घंटे तक कार का पीछा करके आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से 18.2 किलो सोना बरामद हुआ। वहीं मुंबई से पांच आरोपियों के पास से 4.9 किलो सोना बरामद किया। 

तमिलनाडु में भी जब्त हुआ 15 करोड़ का सोना
इससे पहले डीआरआई ने तमिलनाडु में तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर 15 करोड़ रुपये कीमत का करीब 25 किलो सोना जब्त किया है। यह सोना श्रीलंका से तस्करी कर भारत लाया गया था। डीआरआई ने आरोपियों के पास से 56 लाख नकद भी बरामद किए हैं। डीआरआई ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें