फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: डीआरआई की टीम ने बरामद किया 11.65 करोड़ का सोना, मुंबई भेजने की थी तैयारी

Wed, 05 Oct 2022 11:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को सूचना के आधार पर उत्तर-पूर्वी सीमा से तस्करी कर लाया जा रहा 11.65 करोड़ रुपये मूल्य का 23.23 किलोग्राम सोना जब्त किया है।
विज्ञापन
डीआरआई ने 23.23 किलोग्राम सोना जब्त किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को सूचना के आधार पर उत्तर-पूर्वी सीमा से तस्करी कर लाया जा रहा 11.65 करोड़ रुपये मूल्य का 23.23 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस पहले भी सितंबर 2022 में डीआरआई ने नार्थ ईस्ट कॉरिडोर में 121 किलोग्राम सोना बरामद किया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआरआई की टीम को 5 अक्तूबर को बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाओं से सोने की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने करीब 23.23 किलोग्राम विदेशी सोने को जब्त किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 11.65 करोड़ रुपये बताई गई है। यह सोना म्यांमार से भारत लाया जा रहा था। 

मुंबई भेजा जाना था सोना 
तस्कर बड़ी चालाकी के साथ सोने को मुंबई भेजने की तैयारी में थे। घरेलू कूरियर के जरिए आइजोल से बोरियों में भरकर सोने को मुंबई ले जाया जा रहा था। जांच के लिए अधिकारियों ने बोरियों को चेक किया तो हैरान रह गए। बोरियों में सोना भरा हुआ था। बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाओं से भारत में बड़ी संख्या में सोना तस्करी कर लाया जा रहा है। अकेले सितंबर 2022 में ही तस्करी के 11 मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


साल 2021-22 में डीआरआई ने जब्त किया 833 किलोग्राम सोना 
डीआरआई से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 में डीआरआई ने 833 किलोग्राम सोना जब्त किया था। जिसकी कीमत 405 करोड़ रुपये बताई गई थी। भारत-बांग्लादेश और भारत-म्यांमार सीमा पर सोने की तस्करी बढ़ी है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि तस्करी को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें