महा विकास अघाड़ी(एमवीए) की बैठक में वंचित बहुजन अघाड़ी(वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी शिरकत की। इस दौरान तमाम सहयोगी दलों में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारों पर मंथन किया गया।
वंचित बहुजन अघाड़ी(वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हुई बैठक में प्रकाश आम्बेडकर शामिल हुए। उद्धव गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत ने महा विकास अघाड़ी(एमवीए) की बैठक की तस्वीरों को साझा किया। गौरतलब है कि बैठक में कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार मौजूद रहें।
विज्ञापन
महा विकास अघाड़ी(एमवीए) नेताओं के मुताबिक, तमाम सहयोगी दलों ने सीट बटंवारे पर चर्चा की। साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। हालांकि अभी 10 से 12 सीटों पर मंथन होना बाकी है। बता दें महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए संजय राउत ने लिखा, वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल होने से भारत के संविधान की रक्षा की लड़ाई मजबूत हो गई है। खास बात है कि 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने 23 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी, उसके बाद अविभाजित शिवसेना ने 18 सीटों को हासिल किया था। 2019 में के लोकसभा चुनाव में एनसीपी को चार सींटे मिली थी, वहीं एक-एक सीट कांग्रेस, एआईएमआईएम और एक निर्दलीय उम्मीदवार को मिली थी। बता दें 30 जनवरी को एमवीए ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) को अपने में शामिल करने की घोषणा की थी।