फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donate For Desh: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लॉन्च किया अभियान, बोले- अमीरों से चंदा लिया तो उनकी माननी पड़ेगी

Mon, 18 Dec 2023 10:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खरगे ने कहा कि अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपकों उनकी नीति माननी पड़ेगी। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश (देश के लिए दान) अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अभियान पर कहा कि पहली बार कांग्रेस देश के लिए दान करने को कह रही है।
विज्ञापन




खरगे ने कहा, 'अगर आप लगातार अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करेंगे तो आपकों उनकी नीति माननी पड़ेगी। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।' पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के जरिये 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें