फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Donate For Desh: कांग्रेस का जनता से चुनावी खर्च जुटाने का अभियान, भाजपा बोली- लूट का पैसा छुपाने की कोशिश

अमित शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:47 PM IST

सार

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रही है। उसके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में दो राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद उसके पास चुनाव लड़ने योग्य संसाधन नहीं बचे हैं। संभवतः यही कारण है कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर क्राउड फंडिंग के जरिए चुनाव लड़ने के लिए पैसे एकत्र करने की कोशिश कर रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Donate For Desh: Congress - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt


लूट का पैसा छिपाने की कोशिश- भाजपा

चुनावों के बीच भाजपा इस खतरे को भांप रही है। उसे पता है कि यदि कांग्रेस का यह हमला कारगर हुआ, तो उसे इसका राजनीतिक नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि बिना देर किए उसने कांग्रेस के अभियान डोनेट फॉर देश पर हमला बोल दिया है। पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि इसी समय कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध धन बरामद हुआ है। यह पैसा जनता से लूटे हुए धन का है। कांग्रेस इस लूट से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि जनता से पैसे मांगने का नाटक कर वह लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। यदि उसे पैसा चाहिए तो उसे जनता से नहीं, बल्कि अपने इन करोड़पति सांसदों से ही पैसा मांगना चाहिए।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में लगभग 70 साल रही है। इस दौरान उसने अनेक घोटाले किए और हर घोटाले से जनता की गाढ़ी कमाई की लूट की गई। आज भी कांग्रेस जनता से पैसे ही मांग रही है, जबकि उसे अपने इन सांसदों से पैसे मांगने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के एक सांसद से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट की गई है, तो कल्पना ही की जा सकती है कि कांग्रेस ने अपने समूचे शासनकाल में कितने धन की लूट की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next