फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Dawood Ibrahim: जांच एजेंसियों से बचने के लिए दाऊद ने रखे 22 नाम, हाफिज सईद के नौ, तो कौन है बड़ा पटेल?

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:44 PM IST

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जो सूची तैयार की गई है, उसमें हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम सहित 31 आतंकियों का नाम शामिल है। इस सूची में हाफिज सईद के 9 नाम हैं, तो वहीं दाऊद इब्राहिम को 22 नामों से पहचाना जाता है...
विज्ञापन
विज्ञापन
Dawood Ibrahim - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt


दाउद इब्राहिम के सबसे ज्यादा नाम हैं

इस आतंकी के 22 नाम हैं। इनमें दाउद इब्राहिम कासकार, दाउद हसन शेख कासकार, दाउद भाई, दाउद सबरी, इकबाल सेठ, बड़ा पटेल, दाउद एब्राहिम, शेख दाउद हसन, अब्दुल हामिद अब्दुल अजीज, अनीस इब्राहिम, अजीज दिलीप, दौद हसन शेख इब्राहिम कासकर, दाउद इब्राहिम मेमन कासकर, दाउद हसन इब्राहिम कासकर, दाउद इब्राहिम मेनन, कासकर दाउद हसन, शेख मोहम्मद इस्माइल अब्दुल रहमान, दाउद हसन शेख इब्राहिम, दाउद भाई लो क्वालिटी, इब्राहिम शेख मो. अनीस, शेख इस्माइल अब्दुल, शेख फारुखी और इकबाल भाई शामिल हैं।

सैयद सलाउद्दीन, पीर साहब और बुजुर्ग

रियाज इस्माइल शाहबंदर ने अपना नाम शाह रियाज अहमद, रियाज भटकल, मोहम्मद रियाज, अहमद भाई, रसूल खान, रोशन खान और अजीज रखा हुआ है। इब्राहिम मेनन ने टाइगर मेनन, मुस्ताक, सिकंदर, इब्राहिम अब्दुल रज्जाक मेनन, मुस्तफा और इस्माइल आदि नाम रखे हुए हैं। सैयद मोहम्मद युसूफ शाह ने सैयद सलाउद्दीन, पीर साहब और बुजुर्ग नाम रखा हुआ है। अब्दुल राउफ असगर को मुफ्ती, मुफ्ती असगर, साद बाबा व मौलाना मुफ्ती राउफ असगर भी कहा जाता है। इब्राहिम अतहर को अहमद अलीमोहम्मद अली शेख, जावेद अमजद सिद्दिकी और 'एए' नामों से भी पुकारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next