फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: घरेलू हिंसा झेल रही कांग्रेस नेता की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, बोलीं- भारतीय नारी हूं नहीं दूंगी तलाक

Tue, 29 Mar 2022 09:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा सोलंकी को जान से मारने की धमकी मिली है। घरेलू हिंसा का सामना कर रही रेशमा सोलंकी ने कहा कि मैं एक भारतीय नारी हूं और अपने पति को तलाक नहीं दूंगी।
विज्ञापन
रेशमा सोलंकी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की बहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा सोलंकी को जान से मारने की धमकी मिली है। घरेलू हिंसा का सामना कर रही रेशमा सोलंकी ने आरोप लगाया कि मैं सुरक्षा के लिए अमेरिका चली गई थी। जब मैं वहां से लौटी तो मैंने 2-3 बार घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन मुझे बाहर निकाल दिया गया और कहा गया कि अगर मैं वापस आई तो मुझे मार दिया जाएगा।

विज्ञापन


रेशमा सोलंकी ने कहा कि उनके पति अपने राजनीतिक संबंधों का प्रयोग मेरे खिलाफ करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मारपीट करने का आरोप भी लगाया। रेशमा ने कहा कि एक बार उन्हें एक नोटिस भेजा गया था, जिससे समाज में मेरी और मेरे परिवार की काफी बदनामी भी हुई।

रेशमा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरतसिंह सोलंकी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए मेरे बारे में तमाम झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परेशान होकर उन्होंने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। इसके अलावा मैनें आनंद के एसपी से अपने लिए सुरक्षा की मांग भी की है। भरत सिंह सोलंकी को तलाक ने देने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि मैं एक भारतीय नारी हूं और अपने पति का साथ नहीं छोड़ूंगी। 
विज्ञापन


वहीं पिछले दिनों गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी ने समाचार पत्रों में एक नोटिस प्रकाशित कर अलग रह रहीं उनकी पत्नी के साथ किसी भी तरह का वित्तीय या अन्य लेनदेन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि सोलंकी गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। सोलंकी के अधिवक्ता किरन तपोधन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, 'सोलंकी की पत्नी रेशमाबेन पिछले करीब चार साल से मेरे मुवक्किल के साथ नहीं रह रही हैं। उनसे अलग रह कर वह मनमाना व्यवहार कर रही हैं।' नोटिस में कहा गया है, 'चूंकि मेरे मुवक्किल राजनीतिक और सामाजिक रूप से सम्मानीय व्यक्ति हैं, इसलिए उनके नाम और परिचय का दुरुपयोग कर किसी को भी उनकी अलग रह रही पत्नी के साथ किसी प्रकार का लेन देन नहीं करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति अगर ऐसा करता है तो इसकी जिम्मेदारी मेरे मुवक्किल की नहीं होगी। अगर मेरे मुवक्किल को ऐसे किसी लेन देन का पता चलता है तो वह उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।'

गौरतलब है कि गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी रेशमा सोलंकी के बीच पिछले कुछ सालों से विवाद चल रहा है। भरत सिंह सोलंकी रेशमा से तलाक लेना चाहते हैं और रेशमा सोलंकी इससे इनकार कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें