भारत और चीन पिछले दो महीनों से डोकलाम सीमा पर आमने सामने हैं। दोनों ही देश सीमा से पिछे हटने को तैयारी नहीं हैं। ऐसे में खबरें मिल रही थी कि सेना ने भूटान- सिक्किम-तिब्बत ट्राई जंक्शन के आसपास कुछ गांवों को खाली कराया है। हालांकि गुरुवार को सेना ने इस बात से इनकार कर दिया। सेना का कहना है कि सीमा के आसपास के इलाके का कोई भी गांव अभी खाली नहीं कराया गया है।
सरकारी सूत्रों ने बताया था कि चीनी सेना द्वारा तिब्बत में सैनिक की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही टैंकों और एयर डिफेंस यूनिट में भी इजाफा किया जा रहा है। चुकि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ऐसी कोई हरकत नहीं हो रही है, जिससे भारत को खतरा हो।
सूत्रों के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से हमारी सेना के खिलाफ उठाए गए किसी भी कदम को भारतयी सेना एक हफ्ते पहले ही पहचान लेती है। सूत्रों ने बताया कि हमारी सेना के पास पर्याप्त मात्रा में तोपखाने, रॉकेट और अन्य हथियार मौजूद हैं। फिलहाल हम ना युद्ध और ना शांति की परिस्थिति में हैं। जरूरत पड़ी तो हम दूश्मन का जवाब तेजी से देने में सक्षम हैं।