फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना में कुत्ते का आतंक, घर में सो रहे पांच महीने के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला

Tue, 14 May 2024 04:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इस दिल दहलाने वाली घटना ने देश में कुत्तों के हमलों की घटनाओं में वृद्धि को सुर्खियों में ला दिया है। इससे पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले दिसंबर में बताया था कि 2022 से 2023 तक कुत्ते के काटने की घटनाओं में साल-दर-साल 26.5 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। 
विज्ञापन
dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के विकाराबाद जिले के तंदूर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां मंगलवार को एक कुत्ते ने पांच महीने के मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चे का नाम बाबूसाई बताया जा रहा है। घटना उस वक्त हुई, जब वह अपने घर में ही सो रहा था और उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी एक कुत्ता घर के अंदर घुस आया और उस पर हमला कर दिया।  यह भी बताया जा रहा है कि बच्चे को मृत देखकर उसके पिता ने कुत्ते को भी मार डाला। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि कुत्ता मासूम के पिता के ऑफिस का पालतू जानवर था। हालांकि, ऑफिस के मालिक ने इससे इनकार किया है। उनका दावा है कि कुत्ता आवारा था।

विज्ञापन


कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ीं
इस दिल दहलाने वाली घटना ने देश में कुत्तों के हमलों की घटनाओं में वृद्धि को सुर्खियों में ला दिया है। इससे पहले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले दिसंबर में बताया था कि 2022 से 2023 तक कुत्ते के काटने की घटनाओं में साल-दर-साल 26.5 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। 

पहले भी हुईं कई घटनाएं
पिछले महीने आवारा कुत्तों के हमले में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई थी। 14 अप्रैल को हैदराबाद में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट इमारत के पास खेल रही ढाई साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला था। एक अन्य दुखद घटना में 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के देवरिया में आवारा कुत्तों के हमले के बाद एक चार वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी। ऐसे ही इस महीने की शुरुआत में चेन्नई के एक पार्क में दोकुत्तों के हमले में पांच साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने उनके मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


केंद्र ने जारी किया निर्देश
इससे पहले मार्च में केंद्र ने राज्यों से पिटबुल टेरियर, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटवीलर और मास्टिफ्स सहित कुत्तों की 23 नस्लों की बिक्री और प्रजनन पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। निर्देश में कहा गया है कि जिनके पास पहले से ही पालतू जानवर के रूप में ये नस्लें हैं, उन्हें तुरंत इन्हें स्टरलाइज करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें