फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: इस्राइल-फलस्तीन को लेकर दिए बयान पर घिरे ए. राजा; भाजपा ने किया पलटवार, बचाव में उतरी डीएमके

Wed, 18 Oct 2023 09:30 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

हमास-इस्राइल युद्ध पर बोलते हुए डीएमके सांसद ए. राजा ने कहा कि भारत ने कभी भी इस्राइल का समर्थन नहीं किया है।हमने फलस्तीन का ही समर्थन किया है। भाजपा ने कहा, यह बहुत दुखद, चौंकाने वाला और शर्मनाक बयान है। 
विज्ञापन
डीएमके सांसद ए राजा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएमके सांसद ए. राजा के एक बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। हमास-इस्राइल युद्ध पर बोलते हुए डीएमके सांसद ए. राजा ने कहा कि भारत ने कभी भी इस्राइल का समर्थन नहीं किया है। हमने फलस्तीन का ही समर्थन किया है। उन्होंने कहा, जिस भी देश पर अत्याचार हो रहा है, हमें उस देश का ही समर्थन करना है और यही हमारा काम है।
विज्ञापन


ए. राजा के बयान पर डीएमके की प्रतिक्रिया
इस्राइल-फलस्तीन पर डीएमके सांसद ए. राजा के बयान पर डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा, फलस्तीन जब पहले बना था तो हमने उसे स्वीकार कर लिया था। जब एक छोटे देश पर दबाव डाला जाता है तो स्वाभाविक रूप से सभी गुटनिरपेक्ष देशों को उस देश का समर्थन करना चाहिए। उनका कहने का यही मतलब था।
 

बीजेपी की सामने आई प्रतिक्रिया
इस्राइल-फलस्तीन पर डीएमके सांसद ए. राजा के बयान पर तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष नारायण तिरुपति ने कहा, यह बहुत दुखद, चौंकाने वाला और शर्मनाक बयान है। ए. राजा के कहने के तरीके से मैं आश्चर्यचकित हूं। इस्राइल 70 वर्षों से अधिक समय से भारत का दोस्त रहा है। इसमें कोई संदेह ही नहीं है कि हमारे फलस्तीन के साथ भी मित्रतापूर्ण संबंध है।
विज्ञापन

 

बता दें कि हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस्राइल ने हमास से बदला लेने के लिए गाजा पट्टी पर जमकर रॉकेट दागे। दोनों पक्षों में लगातार युद्ध जारी है। जिसमें तकरीबन 1400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें