फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भाजपा नेता सुंदरराजन को डांटते दिखे अमित शाह? डीमएके नेता ने साधा निशाना, बोले- यह दुर्भाग्यपूर्ण

Thu, 13 Jun 2024 02:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

वीडियो में नजर आ रहा है कि सुंदरराजन मंच पर बैठे गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन करने के बाद आगे निकल जाती हैं। इसके बाद शाह उन्हें वापस बुलाते हैं और कुछ हिदायत देते नजर आते हैं। 

विज्ञापन
अमित शाह और तिमिलिसाई सुंदरराजन - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर एक वायरल वीडियो को लेकर निशाना साधा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा नेता और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को डांट रहे हैं। वीडियो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह का है। 

मारन ने वीडियो पर निशाना साधते हुए कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वह तेलंगाना और पुडुचेरी की राज्यपाल रह चुकी हैं। हमें इस पर बहुत बुरा लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि क्या गृहमंत्री शाह वित्त मंंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करेंगे? क्या वे उन्हें भी ऐसे ही डाटेंगे। सुंदरराजन तमिलनाडु से हैं, क्या सिर्फ इस वजह से उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा सकता है? यह बहुत अप्रिय घटना है। बता दें, वीडियो के लेकर न तो अमित शाह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है और न ही सुंदरराजन का कोई बयान सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तिमिलिसाई को तमिलनाडु की दक्षिण चेन्नई सीट से टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वीडियो में नजर आ रहा है कि सुंदरराजन मंच पर बैठे गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन करने के बाद आगे निकल जाती हैं। इसके बाद शाह उन्हें वापस बुलाते हैं और कुछ हिदायत देते नजर आते हैं। 

बढ़ता रहा कद...पर जीत पर ठिठके कदम
भाजपा के साथ औपचारिक तौर पर तमिलिसाई के राजनीतिक जीवन का सफर 1999 में शुरू हुआ। तब उन्हें दक्षिण चेन्नई जिला मेडिकल विंग का सचिव बनाया गया। 2001 में भाजपा मेडिकल विंग की राज्य महासचिव बनीं। 2005 में दक्षिणी राज्यों के लिए मेडिकल विंग का सह-संयोजक नियुक्त किया गया। 2007 में भाजपा की राज्य महासचिव बनीं। 2010 में राज्य भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2013 में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। 2014 से 2019 के दौरान राज्य में भाजपा की अध्यक्ष रहीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के टिकट पर तीन बार विधानसभा व दो बार लोकसभा के चुनाव भी लड़े, जिनमें हार का सामना करना पड़ा।

महिला मुद्दे पर हमेशा रहीं मुखर

विज्ञापन

सियासत से इतर तमिलिसाई 10 वर्षों तक छात्रों के लिए ऑरेटरी कौशल पर टीवी कार्यक्रम आयोजित करती रहीं। दूरदर्शन के लिए महिलाओं पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम मगलीर पंचायत (महिला पंचायत) पेश किया। महिलाओं के हक के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आवाज उठाई। तमिलनाडु यात्रा के दौरान वह बड़े भाजपा नेताओं के भाषणों के लिए मुख्य अनुवादक का काम भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें