वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी और ग्रेटर चेन्नई निगम आयुक्त जे. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में आज सभी सियासी दलों की मौजूदगी में ईवीएम की पूरक रेंडमाइजेशन की गई। राधाकृष्णन ने बताया कि ग्रेटर चेन्नई निगम क्षेत्र के तहत तीन संसदीय क्षेत्र आते हैं। इस बार उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है। बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपीएटी मशीन और बैटरियों की रेंडमाइजेशन राजनीतिक दलों के सामने उनके संबंधित स्ट्रांग रूप में भेजा गया।
उन्होंने कहा, हमें करीब 39.25 लाख मतदाता पर्चियां वितरित करनी हैं। कल हम 3.25 लाख मतदाता पर्चियां वितरित करने में सक्षम थे। अब त हमने 9.13 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी जब्त की है। राधाकृष्णन ने बताया कि कुल 3576 मतदान केंद्रों में से 579 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई है।