फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: पुरुलिया के डीएम ने भाजपा नेता मुकुल राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया 

Sat, 10 Nov 2018 04:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
मुकुल राय
विज्ञापन
पुरुलिया के जिलाशासक ने भाजपा नेता मुकुल राय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिलाशासक अलोकेश प्रसाद राय ने बलरामपुर थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि भाजपा नेता ने जिले में एक सभा के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुलिस सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


भाजपा नेता पर लगाया अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप
शिकायत में राय ने कहा है कि मुकुल ने सभा के दौरान उन पर निजी हमले किए थे। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294, 500 और 506 के तहत मुकुल राय के खिलाफ एक मामला शुरू किया है।

ध्यान रहे कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राय ने पार्टी की सभा की राह में रोडे़ अटकाने के आरोप में जिला प्रशासन की जम कर खिंचाई की थी। राय ने इस सिलसिले में जिलाशासक अलोकेश प्रसाद राय का नाम लेते हुए कहा था कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आईएएस अधिकारी को कभी प्रमोशन नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें