बेयर ग्रिल्स और पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड’’ में बेयर ग्रिल्स के साथ किए गए एपिसोड ने रिकॉर्ड बनाया है। इस एपिसोड को 36 लाख 90 हजार इंप्रेशन मिले।इंप्रेशन एक मीट्रिक है जिसका मतलब है कि कितने दर्शकों ने टीवी कार्यक्रम को देखा और उसे देखने में समय व्यतीत किया।
दरअसल, मैन वर्सेज वाइल्ड के एक एपिसोड में बेयर ग्रिल्स और पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क में एडवेंचर करते नजर आए थे। इस स्पेशल एपिसोड को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबसे ज्यादा देखा गया और इसी के साथ ही यह दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।
बेयर ग्रिल्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया और कैप्शन में लिखा पीएम मोदी के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड का एपिसोड आधिकारिक रूप से दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। इस शो को 3.69 बिलियन इंप्रेशन मिला जिसने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। बेयर ग्रिल्स ने उन सभी लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने इस शो को ट्यून इन किया।
चैनल ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के आंकड़ों के हवाले से कहा कि प्रीमियर ने इन्फोटेनमेंट जॉनर के लिए 6.1 मिलियन ट्यून-इन के साथ सबसे ज्यादा पहुंच बनाई, जो पिछले 4 हफ्तों की तुलना में 15 गुना अधिक थी।
इस शो के दौरान ग्रिल्स और पीएम मोदी आपस में दिलचस्प बातें कर रहे थे जो कि जनता को बहुत पसंद आई। ग्रिल्स ने पीएम मोदी को कहा था कि जिम कॉर्बेट काफी खतरनाक क्षेत्र है इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा था कि अगर प्रकृति के खिलाफ जाओगे तो आपको सब कुछ खतरनाक लगेगा और तब आपको इंसान भी खतरनाक लगेंगे लेकिन अगर आप प्रकृति के साथ चलते हैं और उससे प्यार करते हैं तो जंगली जानवर भी आपका साथ देंगे।