फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला, लेकिन किसी को डराया-धमकाया नहीं: सोनिया

Thu, 22 Aug 2019 08:04 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : Twitter @INCIndia
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला था लेकिन उन्होंने इस ताकत का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए कभी नहीं किया।
विज्ञापन


सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।
 


उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा, "राजीव गांधी विशाल बहुमत से जीत कर आए थे लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल लोगों को डराने धमकाने के लिए नहीं किया।" सोनिया की यह टिप्पणी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आई है। 

दरअसल, सीबीआई ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

चिदंबरम ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि वह आशा करते हैं कि जांच एजेंसियां कानून का सम्मान करेंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने कहा, "राजीव गांधी मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प रखते थे।" कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर देश के कोने-कोने तक जाकर यह संदेश दिया कि भारत की विविधता का उत्सव मनाकर ही देश को मजबूत बना सकते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें