फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disaster: भारत में 2023 में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से पांच लाख लोग विस्थापित, IDMC की रिपोर्ट में दावा

Tue, 14 May 2024 03:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Disaster: जिनेवा स्थित आईडीएमसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में प्राकृतिक आपदाओं के कारण वर्ष 2023 में पांच लाख लोगों को विस्थापित किया गया। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में 27,000 लोगों को विस्थापित किया गया।   

विज्ञापन
बाढ़ के कारण जलमग्न हुए कई इलाके (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में 2023 में बाढ़, तूफान, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की वजह से पांच लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित करना पड़ा। एक वैश्विक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह आंकड़ा वर्ष 2022 के आंकड़े से काफी कम है। 2022 में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भारत में करीब 25 लाख लोगों को विस्थापित करना पड़ा था।  

विज्ञापन


2023 में दिल्ली में 27,000 लोग विस्थापित किए गए- आईडीएमसी
जिनेवा के आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र (आईडीएमसी) की रिपोर्ट में दिल्ली को बाढ़ विस्थापन का हॉट स्पॉट बताया गया है। 9 जुलाई 2023 को यमुना नदी में बाढ़ आने की वजह से अधिकारियों को कई घर खाली करवाने पड़े थे। आईडीएमसी के कहना है कि 2023 में यमुना में आई बाढ़ के दौरान करीब 27,000 लोगों को विस्थापित किया गया था। 9 जुलाई 2023 को दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। यह वर्ष 1982 के बाद दिल्ली में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश थी।

आईडीएमसी की रिपोर्ट में दावा
आईडीएमसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि जून 2023 में असम में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 20 जिले प्रभावित हुए और लगभग 91,000 लोग विस्थापित किए गए। इसके अलावा 2023 में अरब सागर में बिपरजॉय तूफान की वजह से गुजरात और राजस्थान में करीब 105,000 विस्थापन हुए। 
विज्ञापन


दक्षिण एशिया में आए तूफान का असर
रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी वर्ष (2023) दक्षिण एशिया में करीब 37 लाख लोगों को विस्थापित किया गया, वर्ष 2018 में यह आंकड़ा 36 लाख था। आईडीएमसी के शोधकर्ताओं ने बताया कि 2023 में दक्षिण एशिया में आए मोचा तूफान की वजह से बांग्लादेश में 13 लाख लोगों को विस्थापित किया गया। यह भी बताया कि दक्षिण एशिया में 2023 में आया तूफान पिछले वर्षों जितना ताकतवर नहीं था। ऐसा अल नीनो की वजह से हुआ लेकिन, इसके बाद भी तूफान का असर कई जगह दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें