पहले प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 1200 रुपये मिलते थे, अब वह राशि 1500 रुपये हो गई है। दूसरे स्थान पर आने वाले को 900 रुपये मिलते थे, जिसे अब 1200 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह तीसरे नंबर पर रहने वाले खिलाड़ी को 600 रुपये का ईनाम दिया जाता था। यह ईनाम राशि अब 1000 रुपये हो गई है। फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी व हॉकी में जीतने वाली टीमों को मात्र 500 रुपये का कैश अवार्ड मिलता था। अब उसे 1000 रुपये किया गया है। इसी तरह रनर अप टीम को पहले तीन सौ रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। ये राशि पूरी टीम को मिलती है।
ऑल इंडिया पोस्टल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को किट अलाउंस प्रदान किया जाता है। पहले यह राशि 1000 रुपये थी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस राशि में कौन से खेल की किट मिलती है। इसे अब 1500 रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान इंडियन पोस्टल टीम को बतौर किट अलाउंस 2000 रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि 1500 रुपये थी। इन खिलाड़ियों को ट्रैक सूट खरीदने के लिए 1500 रुपये मिलेंगे। यह राशि साल में एक बार मिलेगी। खास बात है कि ये राशि सभी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी, केवल ऑल इंडिया पोस्टल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ही दी जाएगी। पहले ट्रैक सूट दो साल में एक बार मिलता था। अब प्रतिवर्ष ट्रैक सूट देना सुनिश्चित किया गया है।