फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'लोगों को खरीदा और बेचा जा रहा', संदेशखाली के स्टिंग वीडियो पर दिलीप घोष का टीएमसी पर तंज

Sun, 05 May 2024 03:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रविवार को मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि वह भाजपा नहीं बल्कि संदेशखाली के लोग थे, जो विरोध में भड़क उठे। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शेख शाहजहां ने अपने आरोपों को स्वीकार किया।
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक स्टिंग वीडियो के जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल पुथल मच गई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बदनाम करने के लिए भाजपा ने संदेशखाली की फर्जी कहानी बताई। इस बीच भाजपा नेता दिलीप घोष ने बताया कि राज्य में लोगों को खरीदा और बेचा जा रहा है। राजभवन में एक कर्मचारी द्वारा बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप पर भी उन्होंने कहा कि पैसे के बदले लोगों को राज्यपाल के आधिकरिक आवास पर रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


लोगों को खरीदा और बेचा जा रहा: दिलीप घोष
रविवार को मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा, "लोगों को खरीदा और बेचा जा रहा है। पैसे के बदले उन्हें राजभवन में बैठाया जा रहा है। इससे (स्टिंग वीडियो से) कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वह भाजपा नहीं बल्कि संदेशखाली के लोग थे, जो विरोध में भड़क उठे। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शेख शाहजहां ने अपने आरोपों को स्वीकार किया। उसके गुर्गे ने ही ईडी और सीबीआई की टीमों पर हमला किया था।"

बता दें कि शनिवार को टीएमसी ने स्थानीय टीवी चैनलों के माध्यम से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में भाजपा नेता गंगाधर कोयल को यह कहते हुए सुना गया कि संदेशखाली महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न नहीं किया गया था, बल्कि उन्हें यौन उत्पीड़न की पीड़िताओं की तरह पेश किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि इसमें शुभेंदु अधिकारी ने उनकी मदद की थी। नेता ने आगे कहा कि इलाके में टीएमसी नेताओं को तबतक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, जब तक कि उन्हें यौन उत्पीड़न के मामले में फंसाया न जाए। 
विज्ञापन


इस वीडियो को जारी करने के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि लोगों को यह देखना चाहिए कि भाजपा अपनी राजनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें