फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन भाषाओं में भी आता है 'कौन बनेगा करोड़पति', होस्ट करते हैं ये कलाकार

Tue, 18 Sep 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी), एक ऐसा प्रोग्राम जो कई लोगों की किस्मत बदल चुका है। केबीसी के बारे में आप जब भी सोचते होंगे तो बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ही आपके जहन में आते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केबीसी केवल हिंदी भाषा में नहीं बल्कि और भी कई भाषाओं में आता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि केबीसी किन भाषाओं में आता है और कौन से महान कलाकार इसे होस्ट करते हैं।
विज्ञापन

तमिल

2 of 7
तमिल भाषा में कौन बेगा करोड़पति को 'नीनगालुम वेल्लालम ओरु कोडी' कहा जाता है। यह वहां 27 फरवरी 2012 में शुरू हुआ था और इसका आखिरी एपिसोड 19 नवंबर 2016 को आया। इस दौरान इसे तमिल अभिनेता सूर्या, प्रकाश राज और अरविंद स्वामी द्वारा होस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजपुरी

3 of 7
साल 2011 में भोजपुरी भाषा में भी कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम आया। इसे अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने होस्ट किया। उनके पहले मेहमान भारतीय जनता पार्टी के नेता जयंत सिन्हा थे।

कन्नड़

4 of 7
कन्नड़ भाषा में कौन बनेगा करोड़पति को 'कनाडा कोट्याधिपति' कहा जाता है। इसे अभिनेता पुनीत राजकुमार द्वारा होस्ट किया गया। 12 मार्च 2012 में शुरू हुए इस कार्यक्रम में कई मशहूर एक्टर भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

बंगाली

5 of 7
केबीसी के बंगाली संस्करण को होस्ट करने के लिए पहले अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी को ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद क्रिकेटर सौरव गांगुली इसके होस्ट बने।
विज्ञापन

हिंदी

6 of 7
टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो कहे जाने वाला रियलिट शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन-10 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भी बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ही इस क्विज शो को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान भी केबीसी के एक सीजन को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा शो के सारे सीजन अमिताभ ने ही होस्ट किए हैं। केबीसी में अमिताभ बच्चन को लोगों द्वारा ज्यादा पसंद किया गया है। इसकी शुरुआत 3 जुलाई, साल 2000 से हिंदी भाषा में हुई थी। 
विज्ञापन

मराठी

7 of 7
कौन बनेगा करोड़पति के मराठी संस्करण का नाम है 'कौन होईल मराठी करोड़पति'। यह मई 2013 में शुरू हुआ था। इसे अभिनेता स्वप्निल जोशी होस्ट करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next