फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की सलाह के बाद भी एसबीआई ने की देरी

Thu, 10 Mar 2016 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एसबीआई ने की देरी
  • माल्या को भागने का मिला मौका
  • सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
विजय माल्या - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंको का कर्ज नहीं चुकाने के कारण देश छोड़कर भाग चुके विजय माल्या के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की देरी को मुख्य वजह माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक वरिष्ठ वकील की सलाह के बाद भी एसबीआई ने इसमें देरी की।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक माल्या को विदेश जाने से रोकने के लिए एसबीआई ने एक वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे से मुलाकात की थी। यह मुलाकात रविवार 28 फरवरी को हुई थी, जिसमें दवे ने एसबीआई को अगले ही दिन कोर्ट का रूख करने की सलाह दी थी जिससे की माल्या को देश से बाहर जाने से रोका जा सके।

दुष्यंत दवे ने बुधवार को बताया कि एसबीआई रविवार के दिन उनके पास एक कानूनी संस्था दुआ एसोसिएट्स के माध्यम से उनके पास गई थी। उन्होंने उसी दिन एसबीआई को सलाह दी कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट या भी फिर डीआरटी के पास जाना चाहिए जिससे की माल्या को विदेश जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार देरी करते रहे

विजय माल्या - फोटो : Getty Images
दवे के मुताबिक एसबीआई ने उनकी बात नहीं सुनी और इस मामले में लगातार देरी करते रहे। उनकी सलाही के बावजूद एसबीआई ने करीब एक हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट का रूख किया जिससे की माल्या को देश छोड़कर जाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया।

गौरतलब है कि एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में जो अर्जी दाखिल की थी उसपे 9 मार्च को सुनवाई हुई। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया था कि माल्या दो मार्च को ही देश छोड़कर जा चुके हैं।

रोहतगी के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि माल्या के देश छोड़ने के बाद ही एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने माल्या के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। ऐसा माना जा रहा है कि माल्या देश छोड़कर लंदन जा चुके हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने लंदन चले जाने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें