फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhiraj Sahu: हवाला ऑपरेटर और मुखौटा कंपनियां भी जांच के घेरे में, सांसद की कंपनी पर अवैध धन खपाने का शक

Tue, 12 Dec 2023 06:51 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधिकारिक सूत्रों का कहना है, जांच के दौरान अवैध धन इधर-उधर पहुंचाने में हवाला ऑपरेटरों और मुखौटा कंपनियों की भूमिका का पता लगा है। इन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद धीरज साहू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के परिवार के स्वामित्व वाली बोध डिस्टिलरी कंपनी के खिलाफ चल रही कार्रवाई की जद में हवाला ऑपरेटरों और मुखौटा कंपनियों की भूमिका भी आ गई है। इस बीच, सोमवार को लगातार छठे दिन भी कंपनी के सात ठिकानों पर छापे मारे गए।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों का कहना है, जांच के दौरान अवैध धन इधर-उधर पहुंचाने में हवाला ऑपरेटरों और मुखौटा कंपनियों की भूमिका का पता लगा है। इन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

छापों और बरामद नकदी की गिनती पूरी होने के बाद आयकर विभाग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को अंतरिम रिपोर्ट भेज दी है। जानकारी के मुताबिक, अब तक छापों में कुल 353 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले-तेजी से नोट गिनने वाली मशीनें बनाएं
धीरज साहू के ठिकानों से 353 करोड़ की बरामदगी के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश में नोट गिने नहीं जा पा रहे। धनबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स के दीक्षांत समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे भविष्य में ऐसी मशीन बनाएं, जो बिना रुके तेजी से अनगिनत नोट गिन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें