फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: धर्मेंद्र प्रधान बोले- भाजपा चुनावों को हल्के में नहीं लेती; विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' है असली चुनौती

Fri, 06 Oct 2023 08:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देशव्यापी जातिगत जनगणना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल और उनकी पारिवारिक पार्टी को पिछले 75 वर्षों में ओबीसी, कमजोर वर्गों के लिए किए गए कार्यों का विवरण देना चाहिए। इसे अवसरवादी राजनीति कहा जाता है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया असली चुनौती है। साथ ही कहा कि उन्होंने पार्टी से अपने गृह राज्य ओडिशा से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी है। राज्यसभा सांसद प्रधान ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन को वास्तविक चुनौती मानता हूं क्योंकि भाजपा और एनडीए किसी भी चुनाव को हल्के से नहीं लेते हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेताओं तक हर कोई प्रत्येक चुनाव को बहुत गंभीरता से लेता है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आगे बढ़कर हमारा नेतृत्व करते हैं, अपने काम का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हैं, लोगों से अपील करते हैं और विपक्ष के भ्रामक बयानों तथा दोहरे मानदंडों को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भय, अहंकार या स्वार्थ के कारण गठबंधन बनाते हैं। वे बिना सिद्धांतों के गठबंधन बनाते हैं। हमारे अथक प्रयासों का उद्देश्य कड़ी मेहनत के माध्यम से लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करना है।

लोकसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा पर उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही पार्टी को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है और पार्टी से एक मौका देने का अनुरोध किया है। पार्टी का एजेंडा यह सुनिश्चित करना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए देश की सेवा करें। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की माताओं-बहनों को राजनीतिक अधिकार देकर एक मिसाल कायम की है। कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को खत्म होने दिया और अपने शासन के दौरान इसके प्रति कोई समर्पण नहीं दिखाया।किसी ने उसका हाथ नहीं पकड़ रखा था। उनके पास विधेयक पारित कराने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देशव्यापी जातिगत जनगणना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल और उनकी पारिवारिक पार्टी को पिछले 75 वर्षों में ओबीसी, कमजोर वर्गों के लिए किए गए कार्यों का विवरण देना चाहिए। इसे अवसरवादी राजनीति कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें