गुवाहटी में पहला दो दिवसीय रक्षा शो का आयोजन होने जा रहा है। यह शो पूर्वोत्तर सेना और असम सरकार के वाणिज्य व उघोग विभाग द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इस शो के द्वारा भारतीय सेना और पूर्वी कमान की परिचालन चुनौतियों और आवश्यक अत्याधुनिक तकनीकों को हल करने की एक पहल है।
विज्ञापन
इस ईस्ट शो 2023 में सेना और पूर्वी कमान की परिचालन चुनौतियों और आवश्यक अत्याधुनिक तकनीकों में सुविधा प्रदान के लिए स्वदेशी निर्मित जैसे एमएसएमईएस, डीआरडीओ, डीपीएसयूस, आरएंडडी संगठन और एकेडमिक सहित बड़ी संख्या में आधुनिक और नवीनतम उपकरण तकनीकी प्रदर्शन करेंगे।
असम सरकार और पूर्वोत्तर सेना द्वारा आयोजित इस शो का मुख्य उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में ज्ञान को बढ़ावा देना है और प्रतिभागियों को अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से परिचित कराना है। इस शो के दौरान आईआईटी गुवाहटी के साथ विशिष्ट प्रौद्यगिकियों की एक सेमिनार और एआईआईएमएस के साथ चिकित्सा संगोष्टी की योजना भी बनाई जा रही है।