फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGMO का बड़ा खुलासा, LoC पर छोटे बच्चों पर फायरिंग कर रहा पाकिस्तान

Fri, 21 Jul 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन
भारत के DGMO ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि LoC के पास के गांवों में पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन के दौरान छोटे बच्चों को निशाना बना रहा है।DGMO लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने बताया कि उनके पाक समकक्ष मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने हॉटलाइन पर अपने सैनिकों को सख्त नियंत्रण और नापाक गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


DGMO भट्ट ने बताया कि पाक सेना जानबूझकर गांवों को निशाना बना रही है। राजौरी के नौशेरा सेक्टर में उन्होंने स्कूली बच्चों पर भी फायरिंग की है। सेना के प्रवक्ता अमन आनंद ने कहा कि पाक आर्मी की ये हरकत पेशेवर नहीं है। एक पेशेवर सेना होने के नाते हमारा ये फर्ज बनता है कि हम सिविलियन्स को निशाना न बनाएं, लेकिन पाक सेना यही कर रही है। 

पाकिस्तान के DGMO को इस बारे में जानकारी दी गई थी। जिसमें घातक हथियारों के प्रयोग की जानकारी भी है। आपको बता दें कि LoC पर पाकिस्तान ने इस साल रिकार्ड 240 बार सीजफायर का उल्लंघन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें