फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की डिप्लोमेसी से पाक हुआ चित, POK में कई प्रोजेक्ट ठप

Fri, 21 Jul 2017 09:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : The Nation
विज्ञापन
जहां भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी चल रही है। वहीं भारत पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर कूटनीतिक कदम उठा रहा है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार भारत के कदम के बाद पाक अधिकृत कश्मीर में निवेश कर रही कंपनियां अपने फैसले पर एक बार फिर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन


दक्षित कोरिया की कंपनी डालिम इंडस्ट्रियल कंपनी लिमिटेड ने पीओके के मुजफ्फराबाद में झेलम नदी पर बन रहे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में इवेस्ट किया है, लेकिन अब वह अपने इस प्रोजेक्ट पर एक बार फिर विचार कर रही है। दरअसल पीओके में झेलम नदी पर 500 मेगावाट हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। 

ऐसा इसलिए है क्योंकि एशियन डेवलपमेंट बैंक, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन और एक्सिम बैंक ऑफ कोरिया ने किसी भी विवादित क्षेत्र के प्रोजेक्ट में अपनी पैसा देने में असमर्थता जाहिर की है। हालांकि पीओके के सुचना मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि यह प्रोजेक्ट चल रहे हैं और इसमें विकास हो रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले कोरियन कंपनी के इवेस्टमेंट से चल रहा कोहाला हाइड्रोपावर प्रोजक्ट बंद हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान इस क्षेत्र में तेजी से चीन और कोरिया समेत कई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों का इवेस्टमेंट बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें