फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: '2019 में शरद पवार ने साधा था संपर्क, क्या वह एजेंसियों के डर की वजह से था?', फडणवीस ने पूछा सवाल

Thu, 05 Oct 2023 06:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा शरद पवार ने 2019 में भाजपा से संपर्क साधा था और राज्य में सरकार बनाने की इच्छा जाहिर की थी। क्या उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर से ऐसा किया था।
विज्ञापन
Devendra Fadnavis (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर तीखा हमला बोला है। आरोपों की झड़ी लगाते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा शरद पवार ने 2019 में भाजपा से संपर्क साधा था और राज्य में सरकार बनाने की इच्छा जाहिर की थी। क्या उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर से ऐसा किया था। फडणवीस ने दावा किया था कि एनसीपी प्रमुख शरद प्रवार ने भाजपा को समर्थन देकर सरकार बनाने की इच्छा जताई थी। हालांकि एनसीपी प्रमुख ने इस दावे का खण्डन किया है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा 2019 में शरद पवार की सहमति से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। शरद पवार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 2019 में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सहमति देने वाले शरद पवार ही थे। मैं जो भी कह रहा हूं,वह सब सच है।

जब देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया कि क्या अजित पवार के राज्य के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। इस पर जवाब देते हुए दो टूक शब्दों में उन्होंने कहा, शायद आप भूल रहे हैं एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। आगामी चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


2019 के चुनावों के नतीजों के बाद तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई थी। हालांकि 80 घंटों के भीतर ही यह सरकार गिर गई थी। फरवरी में दिए अपने बयान में फणडवीस ने इसे नाटकीय अभ्यास करार दिया था। और कहा था कि इसमें शरद पवार भी शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें