फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: उप सरपंच के समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस, कोरोना नियमों के उल्लंघन में 100 के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 22 Jan 2022 10:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद

सार

जीत से उत्साहित एक उप सरपंच और उसके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला लेकिन कोरोना नियमों पर ध्यान नहीं दिया। इसे लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के आणंद जिले के कसोर गांव में शनिवार को कथित तौर पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए विजय जुलूस निकालने के आरोप में एक उप सरपंच और उसके समर्थकों समेत 100 लोगों की भीड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


सोजित्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बालूबेन परमार को कसोर पंचायत के लिए उप सरपंच चुना गया था। उनके समर्थन में एक रोड शो का आयोजन किया गया था। अधिकारी के अनुसार इस रोड शो में लगभग 100 लोग शामिल हुए थे। 

पुलिस के अनुसार इस दौरान अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था और शारीरिक दूरी के नियम का भी उल्लंघन हो रहा था। इस घटना में आईपीसी, महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें