मुंबई के विले पार्ले में एक 100 वर्ष पुराने पेड़ को काटने को लेकर विवाद सामने आया है। पर्यावरण कार्यकर्ता अभय आजाद ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बीएमसी के अधिकारियों से पेड़ काटने को मिले परमिशन के बारे में पूछा तो उन्हें पुलिस वैन में बंद कर दिया गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी धमकी दी गई।
अभय आजाद ने बताया कि बीते साल महराष्ट्र सरकार ने 50 वर्ष से अधिक के सभी पेड़ को विरासत वृक्ष (हेरिटेज ट्री) घोषित किया था। अगर पेड़ों को इसी तरह से काटा जाता रहा तो शहर में कोई भी विरासत बचेगी ही नहीं। पेड़ के लिए आवाज उठाने वाले नागरिक को सजा देना अच्छी बात नहीं है।