फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ‘कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती करने का आदेश करेंगे रद्द’, MVA पर आरोप लगा डिप्टी सीएम फडणवीस ने किया एलान

Fri, 20 Oct 2023 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

फडणवीस ने कहा कि अनुबंध के आधार पर पहली भर्ती 2003 में की गई थी, जब कांग्रेस-एनसीपी सरकार सत्ता में थी। महा विकास अघाड़ी सरकार ने पाप किया है और इसके लिए हमें दोषी ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में अनुंबध के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा। राजनीतिक गलियारों में लगातार हलचल मची हुई है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को एलान किया कि वह अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए जारी सरकारी आदेश को रद्द कर देंगे। साथ ही उन्होंने इस आदेश को लाने के लिए पिछली सरकारों पर आरोप मढ़ा। 

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि इस कदम से वंचित समुदायों के लोग अवसरों से वंचित हो जाएंगे।

फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अनुबंध के आधार पर पहली भर्ती 2003 में की गई थी, जब कांग्रेस-एनसीपी सरकार सत्ता में थी। हम ऐसा नहीं चाहते। महा विकास अघाड़ी सरकार ने पाप किया है और इसके लिए हमें दोषी ठहराया जा रहा है। मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से इस बारे में चर्चा की है। हमने ठेके पर भर्ती पर सरकारी प्रस्ताव (जीआर) को रद्द करने का फैसला किया है।’

उन्होंने कहा, 'पैनल में शामिल नौ एजेंसियों के माध्यम से अनुबंध पर कर्मचारियों को रखने का निर्णय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार ने लिया था।

फडणवीस ड्रग माफिया से अनजान कैसे?

शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राज्य में ड्रग माफिया को बचाने का आरोप लगाया। वह महाराष्ट्र में मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे के विरोध में नासिक में एक मार्च में शामिल होने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फडणवीस विपक्ष के बारे में सब कुछ जानते हैं। वह ड्रग माफिया के बारे में कैसे नहीं जानता? वह ड्रग माफिया और उन लोगों को बचा रहे हैं, जो हफ्ता ले रहे हैं। 300 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन जब्ती मामले में ललित पाटिल को मुख्य आरोपी बताने पर राउत ने कहा कि वास्तव में ड्रग माफियाओं के दोस्त विधानसभा में बैठे हैं। यह महाराष्ट्र की दुर्दशा है कि हमारे पास ऐसा गृह मंत्री है।

पाटिल की गिरफ्तारी पर विवाद
ललित पाटिल की गिरफ्तारी के बाद राज्य में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार पलटवार का खेल शुरू हो गया है। पाटिल की गिरफ्तारी की खबर बुधवार को आने के कुछ घंटे बाद फडणवीस ने कहा था कि जल्द ही एक बड़ा खुलासा होगा।

राउत ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक और मंत्री हफ्ता लेते हैं। उन्होंने कहा कि एक विधायक ड्रग रैकेट से 16 लाख रुपये हफ्ता लेता है और ऐसे छह विधायक हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने मादक पदार्थों के सेवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नासिक में मोर्चा का आयोजन किया, लेकिन छात्रों और अभिभावकों को इसमें भाग नहीं लेने के लिए कहा गया है। शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी कर कहा कि छात्रों को मोर्चा में भाग नहीं लेना चाहिए। क्या शिक्षा विभाग ड्रग्स का समर्थन करता है?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें