फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बताया: जरूरी वस्तुओं की कीमतें कम करने के लिए उठाए कदम, उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश

Fri, 22 Oct 2021 03:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कम करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र की ओर से की गई पहलों के बारे में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में जानकारियां दीं।
विज्ञापन
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि इंडोनेशिया और मलयेशिया में श्रम संबंधी समस्याओं के चलते कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में इजाफा हुआ है। पॉम तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में कम हो रही हैं।

विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि सरसों के तेल के उत्पादन में लगभग 10 मीट्रिक टन की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरसों के तेल की कीमतों के फरवरी तक कम होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। अन्य देशों की तुलना में आवश्यक वस्तुओं की की कीमतें कम करने के लिए राज्यों के साथ केंद्र सरकार का दखल बहुत तेज है।

सुधांशु पांडेय ने कहा कि प्याज की कीमतें कम हैं, हमने इसके भाव में असाधारण तेजी नहीं देखी है। राज्यों का भी यही विचार है। प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध जैसी स्थिति फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। हम राज्यों को प्याज की पेशकश 26 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें