फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में डेंगू पर सियासत: शुभेंदु अधिकारी के आरोपों पर टीएमसी नेता का पलटवार, लगाया घटिया राजनीति का आरोप

Tue, 26 Sep 2023 05:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मीडिया से बात करते हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Kunal Ghosh, Shuvendu Adhikari - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के विधायकों ने स्वास्थ्य भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों को दिखावा बताया है। शुभेंदु अधिकारी के इस आरोप पर तृणमूल कांग्रेस कुणाल घोष ने पलटवार किया है। उन्होंने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुभेंदु अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'शुभेंदु अधिकारी केवल घटिया राजनीति के अलावा और कुछ नहीं कर रहे हैं। भाजपा केवल प्रचार में रूची रखती है।' 

उन्होंने न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस पर भी हल्ला बोला है। उन्होंने कहा, 'अधीर रंजन चौधरी और राज्य कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की लाइन बरकरार रखनी चाहिए। वह दोहरी नीति का खेल खेल रहे हैं। इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं को इस समस्या पर विचार करना चाहिए। हमारी नेता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


कुणाल घोष ने बंगाल के सभी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस सीपीआई(एम) गठबंधन भाजपा के साथ मिलकर राज्य में टीएमसी को परेशान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें