फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के परपोते ने कहा- अनुच्छेद 370 हटाने में नहीं अपनाई गई लोकतांत्रिक प्रक्रिया

Fri, 09 Aug 2019 02:43 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जयपुर
विज्ञापन
तुषार गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के लिए जो प्रक्रिया अपनाई वह अलोकतांत्रिक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। ये पूरी तरह अलोकतांत्रिक प्रक्रिया है। 

गांधी फाउंडेशन के अध्यक्ष तुषार गांधी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि धारा 370 को हटाने में किसी तरह की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अगर कश्मीर के लोग भी ऐसा ही चाहते थे तो वहां भारी संख्या में सैन्य बल क्यों तैनान किया गया? देश में लोकतंत्र को दबाया जा रहा है।

गांधी ने कहा कि किसी कारोबारी की आत्महत्या पर तो देश भर में बहस व चर्चा हो जाती है लेकिन किसी किसान की आत्महत्या पर कोई आंसू नहीं बहाता।

उन्होंने कहा कि राम के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है और भक्ति के नाम पर खून बहा रहे हैं लेकिन देश के लोग चुप्पी मारे बैठे हैं जो कि गंभीर चिंता की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें