फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल विभाजन की मांग: उत्तर बंगाल को बनाओ अलग राज्य, केंद्रीय मंत्री बारला बोले- यह जनता की आवाज

Tue, 17 Aug 2021 05:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, सिलीगुड़ी

सार

केंद्रीय मंत्री जॉन बारला ने अलग उत्तर बंगाल राज्य के गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह जनता की आवाज है और वे इसे उचित स्तर पर उठाएंगे। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जॉन बारला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री जॉन बारला ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 'उत्तर बंगाल' के रूप में एक अलग राज्य के गठन की मांग की। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि अलग उत्तर बंगाल राज्य का निर्माण क्षेत्र के लोगों की आवाज है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद बारला हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। वे अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री हैं। भाजपा की 'शहीद सम्मान यात्रा' के तहत सिलीगुड़ी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने राज्य की अल्पसंख्यक आबादी के लिए कुछ नहीं किया और वोट हासिल करने के लिए उनका इस्तेमाल किया।

बारला ने दावा किया कि टीएमसी सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए क्या काम किया है? आपने उनके वोट अपने राजनीतिक फायदे के लिए लिए हैं। बारला ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर टीएमसी आतंकी हथकंडे और प्रताड़ना का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा कैसे हुई।
विज्ञापन


दीदी देख रहीं पीएम बनने का सपना, पर ऐसा कभी नहीं होगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं लेकिन टीएमसी सरकार हमेशा केंद्र से लड़ती रही है। विपक्ष को एकजुट करने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों का जिक्र करते हुए बारला ने कहा कि दीदी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं। ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि 2024 में भाजपा पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अच्छे अंतर से जीत हासिल करेगी।

बंगाल हिंसा में 150 कार्यकर्ता मारे गए : सांसद बिस्ता
भाजपा के दार्जिलिंग सांसद राजू बिस्ता ने आरोप लगाया कि पूरे पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा में 150 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता मारे गए और उन्हें याद करने के लिए 'शहीद सम्मान यात्रा' शुरू की गई। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है। हम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से ममता बनर्जी के दमन के शासन से हमें बचाने का आग्रह करते हैं।

शहीद सम्मान यात्रा रोकने का आरोप
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार, जो कोलकाता में भाजपा के राज्य मुख्यालय से बर्दवान शहर तक 'शहीद सम्मान यात्रा' के एक हिस्से का नेतृत्व करने वाले थे, ने दावा किया कि उन्हें पुलिस ने पार्टी समर्थकों के साथ यात्रा करने से रोक दिया था। उन्होंने अपनी कार में अपनी यात्रा जारी रखी और रास्ते में बेलूर मठ का दौरा किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें