फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत: दिल्ली वालों को कल से घर बैठे मिलेंगी परिवहन विभाग की सेवाएं

Tue, 10 Aug 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

इस सेवा के शुरू होने से आवेदकों को वाहनों का पंजीकरण प्रमाणपत्र, लर्निंग लाइसेंस सहित कई दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। केवल फिटनेस टेस्ट और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एमएलओ जाना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अब ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सहित वाहनों से संबंधित दस्तावेज के लिए आवेदकों को मोटर लाइसेंसिंग दफ्तर (एमएलओ) जाने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल 11 अगस्त को परिवहन विभाग की फेसलेस सेवाओं की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा, इस सुविधा के शुरू होने से दफ्तरों में भीड़भाड़ और इंतजार से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां परिवहन संबंधी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री आईपी एस्टेट एमएलओ से सेवा की शुरुआत कर सकते हैं। सराय काले खां और वसंत विहार कार्यालयों में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस का ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें