फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Delhi Water Crisis: पानी के बहाने केजरीवाल पर निशाना, भाजपा-कांग्रेस बोलीं- दिल्ली को चाहिए काम करने वाला CM

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Jun 2024 02:09 PM IST

सार

भाजपा ने पानी के मुद्दे पर लगातार दिल्ली सरकार को घेर रखा है। रविवार को पार्टी ने पूरी दिल्ली में पानी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। ईद के दिन सोमवार को भी पार्टी ने पूरी राजधानी में पानी के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Water Crisis - फोटो : Amar Ujala


लगातार प्रदर्शन

भाजपा ने पानी के मुद्दे पर लगातार दिल्ली सरकार को घेर रखा है। रविवार को पार्टी ने पूरी दिल्ली में पानी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। ईद के दिन सोमवार को भी पार्टी ने पूरी राजधानी में पानी के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को घेरा। पार्टी के सभी सांसदों-विधायकों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने इलाकों में पानी के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली सरकार पर लोगों को साफ जल उपलब्ध कराने में असफल रहने का आरोप लगाया। 


चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या कोई नया विषय नहीं है। हर साल दिल्ली में पीने के पानी की कमी होती है। यदि सरकार समय रहते कार्रवाई करती, पेयजल के उपाय करती, तो आज लोगों को पीने के लिए पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। 

  

पार्टी नेता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार सत्ता में दस साल रहने के बाद भी लोगों को पानी तक नहीं उपलब्ध करा सकी है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली के पास काम करने वाला मुख्यमंत्री होता, तो लोगों को इस तरह पानी के लिए न तरसना पडता। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली को एक काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए।  


खराब हुई पानी की स्थिति- कांग्रेस

कांग्रेस ने पीने के पानी के लिए पूरी राजधानी में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि सत्ता में आने के दस साल बाद भी अरविंद केजरीवाल सरकार लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पाई है। वह सबको मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली का वादा तो करती है, लेकिन असलियत यह है कि लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। इसी से साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल सरकार किसी भी मोर्चे पर सफल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए, जो लोगों का खयाल रख सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next